दोस्तों आप भी LIC (एमसीए योजना)यह योजना महिलाओं के लिए एक वजीफा प्रदान करती है, जिसकी अवधि 3 वर्ष निर्धारित की गई है। bima sakhi yojana इस योजना का लाभ लेने के लिए आपको इसका फॉर्म अप्लाई करना होगा इसका ऑनलाइन फॉर्म कैसे आप अप्लाई करेंगे आज की इस लेख में आप जानेंगे Lic bima sakhi yojana apply online फॉर्म भरने के लिए आपको इस आर्टिकल में बताए गए सभी स्टेप को फॉलो करना होगा LIC के द्वारा 9 दिसंबर 2024 को एलआइसी बीमा सखी योजना की शुरुआत की गई है। आप सही तरीके से Lic bima sakhi yojana का फॉर्म सही तरीके से इस लेख को पढ़ने के बाद कर पायंगे

LIC बीमा सखी योजना क्या है?
LIC bima sakhi yojana भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) की एक विशेष पहल है, जिसका मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त करना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। इस योजना के माध्यम से महिलाएं LIC की एजेंट बनकर अपनी आय अर्जित कर सकती हैं, साथ ही अन्य महिलाओं को बीमा योजनाओं के लाभ के बारे में जानकारी देने और उन्हें इस दिशा में जोड़ने का कार्य भी कर सकती हैं। Lic bima sakhi yojana apply online के स्टेप उन्हें उन्हें नीचे विस्तार से समझाया गया है
LIC bima sakhi yojana के फायदे
1. आर्थिक स्वतंत्रता: महिलाओं को अपने बलबूते पर आय अर्जित करने का अवसर मिलता है।
2. सरल प्रक्रिया: इस योजना के लिए आवेदन की प्रक्रिया सहज और ऑनलाइन है।
3. ग्रामीण विकास: यह योजना ग्रामीण क्षेत्रों में बीमा की पहुंच को बढ़ाने में सहायक है।
4. कम निवेश: इसमें महिलाओं को एजेंट बनने के लिए अधिक धन की आवश्यकता नहीं होती।
5. समाज सेवा: महिलाएं अपने समुदाय की अन्य महिलाओं को बीमा के महत्व के बारे में समझा सकती हैं।
LIC bima sakhi yojana के लिए पात्रता
1 . आवेदनकर्ता को महिला होना अनिवार्य है।
2. उसकी आयु कम से कम 18 वर्ष होनी चाहिए।
3. शैक्षिक योग्यता के तहत 10वीं कक्षा पास होना आवश्यक है।
4. प्राथमिकता उन महिलाओं को दी जाएगी जो ग्रामीण क्षेत्रों में निवास करती हैं।
5.वर्तमान एजेंट या कर्मचारी के रिश्तेदार एमसीए के लिए भर्ती में भाग नहीं ले सकते। रिश्तेदारों में पति या पत्नी, बच्चे (गोद लिए गए और सौतेले), माता-पिता, भाई, बहन और सगे ससुराल वाले शामिल हैं।
इन्हे भी पढ़े –1 . India Post Payment Bank
2 .Lic Personal loan apply online 2025
LIC बीमा सखी योजना में आवेदन कैसे करें?
1. आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं LIC की आधिकारिक वेबसाइट (www.licindia.in) पर जाकर “बीमा सखी योजना” के लिए फॉर्म डाउनलोड करें या ऑनलाइन आवेदन करने का विकल्प चुनें।
2. आवश्यक दस्तावेज़ तैयार करें आवेदन के लिए निम्नलिखित दस्तावेज़ों की आवश्यकता होगी: • आधार कार्ड • पैन कार्ड • शिक्षा प्रमाण पत्र • पासपोर्ट साइज फोटो • पता प्रमाण
3. आवेदन फॉर्म भरें ऑनलाइन आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी को ध्यानपूर्वक भरें। इसमें आपका नाम, जन्म तिथि, संपर्क विवरण, और शैक्षिक योग्यता जैसी जानकारी शामिल होती है।
4. दस्तावेज़ अपलोड करें सभी आवश्यक दस्तावेज़ों को स्कैन करके अपलोड करें। सुनिश्चित करें कि दस्तावेज़ स्पष्ट और सही प्रारूप में हों।
5. आवेदन सबमिट करें सभी जानकारी और दस्तावेज़ अपलोड करने के बाद “सबमिट” बटन पर क्लिक करें।
LIC बीमा सखी योजना की ट्रेनिंग
आवेदन सफलतापूर्वक जमा करने के बाद, LIC द्वारा आपको एक प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया जाएगा। यह प्रशिक्षण बीमा योजनाओं की जानकारी, बिक्री कौशल, और ग्राहकों के साथ संवाद करने के तरीकों पर केंद्रित होता है।
LIC बीमा सखी योजना के तहत जिम्मेदारियां
1. ग्रामीण इलाकों में बीमा योजनाओं का प्रचार करना।
2. महिलाओं को बीमा योजनाओं के महत्व के बारे में जागरूक करना।
3. बीमा पॉलिसियों की बिक्री और उनके अभिलेखों का प्रबंधन करना।
4. ग्राहकों को बीमा योजनाओं से जुड़ी सहायता उपलब्ध कराना।
LIC बीमा सखी योजना की आय
इस योजना के अंतर्गत, बीमा सखी को हर पॉलिसी पर कमीशन प्राप्त होता है। यह कमीशन पॉलिसी के प्रकार और उसके प्रीमियम के आधार पर निर्धारित होता है। इसके अतिरिक्त, LIC समय-समय पर विशेष प्रोत्साहन योजनाओं की पेशकश भी करता है।
S.no | Stipend Year | Stipend Month | Rule |
1 | First Year | रु.7,000/- | |
2 | second year | रु.6,000/- | बशर्ते कि पहले वजीफा वर्ष में पूरी की गई कम से कम 65% पॉलिसियाँ दूसरे वजीफा वर्ष के संगत महीने के अंत तक प्रभावी हों |
3 | Third Year | रु.5,000/- | बशर्ते कि दूसरे वजीफा वर्ष में पूरी की गई कम से कम 65% पॉलिसियाँ तीसरे वजीफा वर्ष के संगत माह के अंत तक प्रभावी हों |
LIC बीमा सखी योजना के लिए सुझाव
2. अपनी बातचीत की क्षमताओं को सुधारें।
2. LIC की सभी बीमा योजनाओं की जानकारी हासिल करें।
3. ग्राहकों के साथ सकारात्मक संबंध बनाए रखें।
4. LIC की मीटिंग्स और वर्कशॉप्स में नियमित रूप से भाग लें।
Lic bima sakhi yojana Form Last date :-
Lic bima sakhi yojana apply online करने के लिए लास्ट डेट फरवरी महीने में रखी गई है आप सभी महिला उम्मीदवार जिनको फॉर्म अप्लाई करना है वह जल्द से जल्द अपना फॉर्म ऑनलाइन भरकर सबमिट कर दें इस फॉर्म को भरने के लिए परीक्षा फीस निशुल्कहै फार्म आप नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करके डायरेक्ट ही भर सकते हैं
LIC बीमा सखी योजना के लिए सामान्य प्रश्न (FAQs)
1. LIC बीमा सखी योजना में आवेदन के लिए आयु सीमा क्या है?
आवेदन के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए।
2. इस योजना में आवेदन करने के लिए कौन-कौन से दस्तावेज़ आवश्यक हैं?
आधार कार्ड, पैन कार्ड, शिक्षा प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो, और पता प्रमाण पत्र।
3. LIC बीमा सखी योजना से आय कैसे होती है?
आपको हर पॉलिसी की बिक्री पर कमीशन प्राप्त होता है।
4. आवेदन प्रक्रिया को पूरा करने में कितना समय लगता है?
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 5-7 कार्यदिवसों में पूरी होती है।
5. क्या शहरी क्षेत्रों में रहने वाली महिलाएं इस योजना में आवेदन कर सकती हैं?
हां, लेकिन प्राथमिकता ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं को दी जाती है।
LIC बीमा सखी योजना महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की एक महत्वपूर्ण पहल है। इसे अपनाकर आप आर्थिक रूप से सशक्त हो सकती हैं और समाज के विकास में भी योगदान दे सकती हैं।
इन्हे भी पढ़े -Jio Coin में इन्वेस्ट करें या ना करें?